क्राइम

3 मंजिला मकान मालिक संजय प्रसाद के अवैध कब्जे पर हुई वन विभाग की कार्रवाई

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप। मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 14 के निवासी संजय प्रसाद के द्वारा मंडीदीप नगर पालिका के वार्ड नंबर 20 के मोजमपुरा में वन भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण किया गया था । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिसकी शिकायत वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्काल इस मामले पर संज्ञान लेते हुए उक्त शिकायत की जांच की गई । उक्त शिकायत सही पाए जाने पर वन विभाग द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया वही समय-समय पर वन विभाग को अवैध निर्माण की शिकायत मिलती है, तो तत्काल वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही की जाती है और वन भूमि पर हो रहे निर्माण को रोकने का हर संभव प्रयास वन विभाग के जिम्मेदार अधिकारी करते दिखाई नजर आते हैं।

Related Articles

Back to top button