सुषमा लोधी बनी समाज की जिला अध्यक्ष
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अखिल भारतीय लोधी लोधा क्षत्रिय राजपूत समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोक सिंह नरवरिया, प्रदेश अध्यक्ष जालमसिंह पटेल के निर्देश पर एवं महिला प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष कमलेश वर्मा लोधी की अनुशंसा पर समाज की महिला प्रदेश अध्यक्ष तृप्ति सिंह लोधी ने पूर्व सरपंच खजुरिया बरामद गढ़ी सुषमा लोधी पत्नी सीताराम लोधी को समाज का महिला जिला अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर। समाजजनों ने वरिष्ठों का आभार व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष को बधाई दी है।
आभार व्यक्त बधाई देने वालों में भगवान सिंह लोधी, बृजेंद्र बड़ेदा, जाहर सिंह लोधी, नपाध्यक्ष संदीप लोधी, जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी, जनपद सदस्य लोकेंद्र लोधी, मेहरबानसिंह लोधी, पार्षद बृजेश लोधी, गुलाबसिंह लोधी, यशवंतसिंह लोधी, माधोसिंह लोधी, राजाबाबू लोधी सहित अनेकों समाज बंधु शामिल हैं।



