सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर और पत्रकार की पहल पर अनाथ बिटिया की बांदकपुर में हुई शादी
निर्वाण फाउंडेशन छतरपुर ने किया कन्यादान
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । अनाथ, गरीब व बेसहारा लोगों के लिए अपने परिवार के जीविकोपार्जन करना व बेटियों की शादी करना सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। वहीं कुछ सामाजिक लोग गरीब और बेबस लोगों के लिए मसीहा बनकर सामने आ रहे हैं। ऐसे ही एक मसीहा बनकर सामने आने वाले दमोह के सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर लखनलाल तिवारी और पत्रकार ओमकार मिश्रा ने मिशाल पेश की हैं। वे अपने सामाजिक कार्यों को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहे हैं। वे दमोह जिले के जरूरतमंदों के बुरे वक्त में हर संभव मदद करने से गुरेज नहीं करते। वरिष्ठ समाजसेवी गरीबों व असहाय लोगों की आर्थिक मदद के लिए हर समय तैयार मिलते हैं। वहीं गरीब परिवारों के लोगों के आवश्यकतानुसार समय-समय पर भोजन राशन का प्रबंध करने से लेकर बिटिया की शादी में भी आर्थिक सहयोग करने से पीछे नहीं हटते हैं। निर्वाण फाउंडेशन छतरपुर के साथ दमोह के वरिष्ठ समाजसेवी सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर लखनलाल तिवारी और पत्रकार ओमकार मिश्रा ने मंगलवार को बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र बांदकपुर में अनाथ व बेसहारा बच्ची की शादी में सहयोग किया। श्रद्धा पांडेय के पिता दमोह के वन विभाग में पदस्थ में कार्यरत थे। श्रद्धा के पिता जी के निधन के बाद श्रद्धा के सर पर से पिता जी का साया उठ गया था। तब सेवा निवृत्त डिप्टी कलेक्टर लखनलाल तिवारी और अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष पंडित शिवचरण पटेरिया के प्रयासों से दमोह की असहाय बिटिया श्रद्धा पांडेय के लिए निर्वाण फाउंडेशन छतरपुर के हबाले किया गया था। और दमोह के सामाजिक कार्यकर्ता सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर लखन लाल तिवारी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्यामचरण पटेरिया, संयोजक मोनू पाठक, सर्व ब्राह्मण समाज दमोह के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी, मोहन लाल सरैया, पंडित ओमकार मिश्रा के प्रयासों से श्रद्धा पांडेय का शुभ विवाह रमाकांत दुबे के साथ सिद्ध क्षेत्र बांदकपुर में कराया गया। वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान कर एवं उपहार भेंट किए गए। इस अवसर पर सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी ने निर्वाण फाउंडेशन के अध्यक्ष संजय सिंह और उनकी धर्मपत्नी एवं निर्वाण फाउंडेशन के सदस्यों का साल-श्रीफल भेंटकर और माला पहनाकर सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।इस दौरान सर्व ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष पंडित पवन तिवारी ने निर्वाण फाउंडेशन और दमदार दमोह के समस्त समाज सेवियों के कार्य की प्रशंसा व्यक्त कर कहां है कि हमारे लिए ठीक इसी तरह सेवा कार्य करना चाहिए जो हमेशा ही दूसरों के लिए मिशाल बने।



