कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. डॉ उमेश शर्मा जी की पुण्यस्मृति पर फल वितरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
डॉ उमेश शर्मा जी कांग्रेस की रीड की हड्डी थे : देवेंद्र पटेल
सिलवानी । सिलवानी नगर के सिविल अस्पताल में कांग्रेस के वरिष्ट नेता डॉ उमेश शर्मा जी की पुण्य स्मृति पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में स्व. डॉ उमेश शर्मा जी की सातवीं पुण्यतिथि पर समाजसेवियो और कांग्रेस कार्यकर्ता ने उन्हें याद किया। एव चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर सिलवानी सिविल अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किया।
वही कांग्रेस के पूर्व विधायक जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल ने कहा की डॉ उमेश शर्मा जी कांग्रेस की रीड की हड्डी थे, उन्होंने अपने जीवन काल में कभी भी पार्टी और स्वाभिमान से समझौता नहीं किया, हमेशा एक सच्चे सिपाई की तरह पार्टी और संगठन के साथ खड़े रहे ,श्री उमेश शर्मा जी बेदाग छवि के नेता थे उन्होंने हर वर्ग को लेकर अनेक कार्य किए जो आज भी मिसाल है।
उन्होंने समाज के विभिन्न वर्गों तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य शासन के माध्यम से करने का कार्य किया सिलवानी ही नहीं बल्कि पूरे रायसेन जिले में लोगों के कल्याण के लिए कार्य किया डॉ उमेश शर्मा स्वच्छ सुंदर छवि के व्यक्तित्व के धनी थे। वह ब्लॉक कांग्रेस पद पर लगातार 20 साल रहे और क्षेत्र के विकास लिए हमेशा खड़े रहे।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष संदीप शर्मा, डॉ. एचएन मांडरे, नगर अध्यक्ष इमरान खान, आजाद शुक्ला, पुनीत समैया, महेंद्र रघुवंशी, अजय पटेल, वीर रघुवंशी,बद्री विश्वकर्मा, अभय पटेल, कदीर खान, राधेलाल साहू, दीना कुशवाह, दीपक विश्वकर्मा, बिट्टू राय, दल सिंह गोर, कपिल यादव, आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



