मध्य प्रदेश

सेवा भारती ने संस्कार केंद्रो पर संत रविदास जयंती पर कार्यक्रम किए आयोजित

सिलवानी । संत रविदास जयंती के अवसर पर सेवा भारती द्वारा नगर के संस्कार केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाकर संत रविदास का स्मरण कर उनके कार्यों को वर्णन किया। शनिवार को संत रविदास जयंती नगर में उत्साह के साथ मनाई गई। सेवा भारती नगर अध्यक्ष श्याम साहू की विशेष मौजूदगी में नगर के वार्ड क्रमांक 2 एवं 10 में संचालित संस्कार केंद्रो पर संत शिरोमणि रविदास महाराज की जयंती मनाई गई।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, राजेंद्र कुशवाहा, जालम रैकवार, हीरेंद्र यादव, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, पूर्व पार्षद नीरज नेमा, बबलू पाल, केंद्र संचालिका शिवानी जाटव, दीपांजलि साहू, सपना कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। ज्ञात रहे कि सेवा भारती के द्वारा नगर में 8 संस्कार केंद्र संचालित किए जा रहे है।

Related Articles

Back to top button