खेल

शशांक जैन और मोहम्मद अली का बैडमिंटन में वेस्ट जोन के लिए हुआ चयन

सिलवानी । नगर के युवा शटलर शशांक जैन और मोहम्मद अली ने भोपाल में आयोजित यूनिवर्सिटी बैडमिंटन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी टीम में अपना स्थान पक्का किया है। शशांक जैन का चयन बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी भोपाल टीम में हुआ है जबकि मोहम्मद अली का चयन एलएन सिटी यूनिवर्सिटी भोपाल टीम में हुआ है दोनों ही खिलाड़ी अगले माह इंदौर में आयोजित होने वाली वेस्ट जोन ऑल इंडिया टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम में दोनों खिलाड़ियों के चयन होने पर डॉक्टर आरएस पटेल, विभोर नायक, दीनानाथ श्रीवास्तव, पंकज जैन, जिला बैडमिंटन सचिव राकेश राय, मदन रघुवंशी, मोहम्मद तारिक, मुस्तकीम अहमद, जावेद खान, देवेंद्र श्रीवास्तव, निकलेश राय, पुनीत समैया, राशिद, शेख जावेद, मनीष मालवीय सहित खिलाड़ियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Back to top button