मध्य प्रदेश

स्कूली छात्र छात्राओं अधिकारियों ने शहर के प्रमुख मार्गों से निकाली तिरंगा झंडा यात्रा

लगाए भारत माता की जय… वंदे मातरम के नारे
रिपोर्टर : शिबलाल यादव
रायसेन।
गुरुवार की शाम  रायसेन शहर के गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल से लेकर पुलिस लाइन ग्राउंड तक  प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और स्कूली छात्र छात्राओं ने तिरंगा झंडा यात्रा निकाली ।  तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारे छात्रों ने लगाए।
         यह तिरंगा झंडा पैदल यात्रा गर्ल्स स्कूल सागर रोड रायसेन से लेकर श्री रामलीला गेट महामाया चौक इंडियन चौराहे से होते हुए पुलिस लाइन ग्राउंड मैं जाकर समाप्त हुई। देश भावना, राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत यह तिरंगा झंडा पैदल यात्रा मैं संकल्प दिलाया गया कि  11 अगस्त 17 तक तिरंगा झंडा अभियान जिले भर में बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। जिसमें देश की आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन कर उन्हें याद किया जाएगा ।तिरंगा झंडा यात्रा में कलेक्टर अरविंद दुबे तिरंगा अभियान प्रभारी और जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डीईओ एमएल राठौरिया, अपर कलेक्टर एके रिछारिया जिला खेल अधिकारी जलज चतुर्वेदी, डीपीसी सीबी तिवारी, एसडीएम  एल के खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, एएसपी अमृत मीणा, शिक्षक सूर्यप्रकाश सक्सेना डीएन बघेल सहित शिक्षक अधिकारी स्कूली छात्र छात्राएं सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button