8 अगस्त सोमवार को होगा नपा अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन: कांग्रेस को भाजपा की फूट का फायदा मिलने की उम्मीद

2 पार्षदों का कर रही जुगाड़, इधर भाजपा नेता सक्रीय होकर नगर सरकार बनाने की कर रहे कवायद, सीएम जनसभा में बोले थे मुझे हरहाल में रायसेन में नगर सरकार चाहिए
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। आगामी 8 जुलाई सोमवार को नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुने जाने की प्रक्रिया कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद दुबे की मौजूदगी में शांति पूर्ण तरीके से कराई जाएगी ।नगर सरकार को लेकर भाजपा और कांग्रेस के नेता सक्रिय होकर हर हाल में अपनी नगर सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं ।लेकिन बहरहाल यह उनके दावे कैसे पूरे होंगे ।। 18 पार्षदों वाली नगर पालिका परिषद में कांग्रेस के 8, बीजेपी के 7 और 3 पार्षद निर्दलीय चुनकर परिषद में पहुंचे हैं।नगर सरकार गठित करने के लिए भाजपा कांग्रेस को 10 पार्षदों का बहुमत साबित और उनका समर्थन मिलना जरूरी है।
अल्पमत को बहुमत में साबित करने के लिए उक्त दोनों राजनीतिक दलों के नेता साम दाम दंड भेद अपना का बाजी मारने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे रहे हैं । हालांकि भोपाल की घटना से सबक लेते हुए कांग्रेस के बड़े नेता सहित कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नगर पालिका परिषद और नगर परिषद चुनाव को बड़े गंभीरता से लिया है ।इसीलिए शायद रायसेन के 8 कांग्रेसी पार्षद सहित एक निर्दलीय को राजस्थान जयपुर सुरक्षित भेजने के इंतजाम किए हैं। यहां भारी किलाबंदी का उन्हें घूमने और तीर्थ स्थानोंके दर्शन कराने बड़े नेताओं को उनके साथ भेजा गया है। यहां कांग्रेस की गहलोत सरकार सत्ता में है इसीलिए कोई खतरा नहीं है। फिलहाल बउनके मोबाइल भी बंद बता रहे हैं ।इधर भाजपा भी जुगाड़ में है कि दो भाजपा समर्थित निर्दलीयों और एक अन्य निर्दलीय को अपने पाले में लाने के लिए बहुत कोशिश कर रहे हैं ।वह कांग्रेस की आपसी फूट को का भी लाभ उठाना चाहते है।
पर्यवेक्षक की राशुमारी में मुख्यमंत्री की नेताओं को दो टूक…
नगरीय निकाय चुनाव के पर्यवेक्षक पयासी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी सहित भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ जेपी किरार उपस्थित हुए थे।सूत्रों से पता चला है कि सीएम शिवराज सिंह से वीडियो कांफ्रेंसिंग में जिला भाजपा कार्यालय में हुई बातचीत में दो टूक शब्दों में बोले मुझे किसी भी सूरत में भाजपा की रायसेन में नगर सरकार चाहिए। महामाया चौक में भी चुनावी जनसभा में मुख्यमंत्री ने कहा था कि हर हाल में नगर सरकार भाजपा की ही बनाएं। जनचर्चा है कि सीएम ने पार्षद सविता जमना सेन के नपाध्यक्ष पद प्रत्याशी बनाने की सहमति जता दी है।
नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 8 अगस्त को चुनाव की प्रक्रिया होनी है। 18 वार्डों में भारतीय जनता पार्टी की 7 और कांग्रेस के पास 8 पार्षद जीते हैं। इसके बाद भी कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के प्रत्याशी मैदान में उतरने के लिए रणनीति तैयार कर रही है। कांग्रेस 2 पार्षद की जुगाड़ कर रही है। हालांकि कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आरिफ हुसैन ने उन्हें समर्थन दे दिया है। इस साल नपाध्यक्ष की कुर्सी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित की गई है।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि इस बार भाजपा को वाक ओवर नहीं दिया जाएगा। पार्टी में रायशुमारी कर प्रत्याशी को मैदान में उतारा जाएगा और जीतने के लिए चुनावी रणनीति भी तैयार कर ली है। निकाय चुनाव में कांग्रेस की धमाकेदार इस जीत ने पार्टी में नई जान फूंकी है। उसी रणनीति पर अब रायसेन नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस भी प्रत्याशी मैदान में उतार रही है। कांग्रेस नेताओं का मानना है कि पार्टी को क्रॉस वोटिंग का फायदा मिल सकता है।
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र पटेल नगर कांग्रेसाध्यक्ष मनोज अग्रवाल बने कहा कि इस बार कांग्रेस पार्टी नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के लिए 8 जुलाई को होने वाले चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नगर सरकार कांग्रेस की बनेगी। हमारे पास 7 पार्षद हैं। हमें सिर्फ 3 पार्षदों के वोट चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में में कुछ पाषर्द नाखुश हैं, जिनका हमें फायदा मिल सकता है।



