मध्य प्रदेश

स्मार्ट मीटर का ठेका लेने वाली मोंटी कार्लो कंपनी ने बाहर के जिले से बुलाए मीटर बदलने वाले एजेंट

कराई गई एफआईआर दर्ज होंगी, बिजली उपभोक्ता अधिकार आंदोलन
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में नये मीटर लगाने को लेकर कुछ दिन पहले ही विरोध करने की खबर मीडिया में प्रकाशित की गई थी! इस अभियान में बिजली समस्या निवारण प्रकोष्ठ के हेल्पलाइन नंबर पर सूचना प्राप्त हुई की मोंटी कार्लो कंपनी के कर्मचारी जिनके पास ना ही आई कार्ड है, ना ही पुलिस वेरीफिकेशन एवं अन्य दस्तावेज भी उपलब्ध नहीं है, फिर भी स्मार्ट मीटर लगाये जा रहे है! वह लैब से मान्यता प्राप्त है या नहीं है?
जिससे ये साबित हो सके कि ये किसी कंपनी के कर्मचारी हैं , उपभोक्ताओं के परिसर में मीटर लगाने जबरदस्ती धमकी देकर कि अगर आप मीटर नहीं बदलवाएंगे तो आपको ₹7000 देना पड़ेगा उपभोक्ता को डराया जाता है। मोंटी कार्लो कंपनी के जो अधिकारी है उन्हेंने अपनी खुद की फर्म बनाकर अपने रिश्तेदारों के नाम से यह ठेका ठेके के ऊपर ठेका लिया है और बाहर के जिलों से नॉन टेक्निकल, अप्रशिक्षित, जिसमें से कई आपराधिक प्रवृत्ति के लड़के हैं उनसे मीटर बदलवाने का काम लिया जा रहा है। अगर कोई दुर्घटना या घटना होती है तो इसकी जवाबदारी पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की होगी।
इन एजेंटों द्वारा मीटर बदलने के बाद पैसे की मांग कर रहे कर्मचारी अगर उपभोक्ता द्वारा पैसा नहीं दिया जाता है तो जबरन उनके मीटर में छेड़छाड़ कर पंचनामा बनवाया जा रहा है। इस कृत्य से ये साबित होता है कि कहीं न कहीं उच्चाधिकारियों की सह पर ये एजेंट काम कर रहे हैं।जनता में आक्रोश है इसके खिलाफ आधारताल थाने में मोंटी कार्लो के सुपरवाइजर के खिलाफ शिकायत/ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button