धूम धाम से निकाली गई कलश यात्रा हजारो भक्त हुए शामिल
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । पंडित कमल किशोर नागर के पुत्र प्रभु नागर के मुखार बिंद से सात दिवसीय श्री मद भागवत कथा का आयोजन कस्बा बम्होरी में सुशील गुप्ता, दिलीप गुप्ता एवं गुप्ता परिवार द्वारा माता स्व. सावित्री बाई की पूण्य स्मृति किया जा रहा है जिसकी कलश यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली गई हजारों लोगों ने भाग लिया यात्रा में बड़ी बड़ी व्यवस्था की गई रथ, डीजे , घोड़े नृत्य के बड़े कलाकारों ने अपना कर्तव्य दिखाया यह यात्रा माँ नर्मदा मंदिर कालोनी से प्रारंभ की जो झंडा चौक , दिल्हारी स्टैंड से निकलती हुई कथा स्थल पहुँची । बेंड बाजा, घोड़ो का नृत्य, डमरू नृत्य , गुरु जनो को रथ पे सबार होकर निकले, कलाकार राधा कृष्ण की जोड़ी ने अपना नृत्य दिखा कर लोगो अपनी ओर आकर्षित किया कई ग्राम के हजारों धार्मिक प्रेमियों ने शामिल हुए ।नगर के लोगो द्वारा जगह जगह स्टाल बेनर लगाकर पुष्प वर्षा की, सेकड़ो महिलाए कलश लिए निकली जयकारो से गुंजा नगर । पूर्व मंत्री बिधायक रामपाल सिहं राजपूत ने की अगुवाई वहीँ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने पहुंचकर मौजूद लोगों पर पुष्प वर्षा की कथा में प्रतिदिन लाखो की संख्या में श्रद्धालुओं की आने की संभावना जताई जा रही ।




