खेल

नागौद को 5 विकेट से हराकर फायनल में पहुँची नागपुर टीम

जबलपुर और नागपुर के मध्य बुधवार को होगा फाइनल मुकाबला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । अंधेलीबाग स्टेडियम में स्वर्गीय मुरारीलाल चौरसिया (कल्लू भैया) की स्मृति में खेली जा रही लैदरबाल संतोष ट्राफी क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को खेले गए मैच में नागौद को हराकर नागपुर की टीम फाइनल में पहुँच गई है । रोमांचक मुकाबले में नागपुर ने 5 विकेट से मैच जीता । बीसीसीएन नागौद और वीटीसीए नागपुर के बीच अंतिम सेमीफाइनल मैच खेला गया । नागौद टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी की । 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 175 रनों का स्कोर खडा किया । बल्लेबाज मयूर ने सर्वाधिक 99 रन, अम्बिकेश ने 43 रन बनाए । नागपुर के गेंदबाज अगम और अहान ने दो-दो विकेट जबकि मिनार ने एक विकेट लिया । लक्ष्य का पीछा करने उतरी नागपुर टीम ने 19वें ओवर में ही पांच विकेट इस मैच को जीत लिया। बल्लेबाज संगीत ने 69 रन, वैभव ने 34 रन, बालकृष्ण ने 27 रन और अहान ने 18 रन बनाए । नागपुर के खिलाडी संगीत सोनी को मैन ऑफ द मैच का पुरुस्कार अतिथियों द्वारा दिया गया । मैन ऑफ द मैच स्वर्गीय रविंद्र पाण्डेय की स्मृति में पर प्रत्येक मैचों में उनके पुत्र विराट पाण्डेय द्वारा रखा गया है । कॉमेंट्री गोल्डी चौरसिया, नीतेश चौरसिया ने की ।
इस दौरान सरपंच अटल ब्यौहार, मास्टर शिवकुमार चौरसिया, मंडल अध्यक्ष गोविंद प्रताप सिंह, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष सोमनाथ चौरसिया, राजू पाठक, मोहनलाल चौरसिया, पारस पटेल, विराट पाण्डेय, राजेश चौरसिया, जगन्नाथ माझी, गया माझी, स्वतंत्र चौरसिया, संजू चौरसिया, शैलेन्द्र पौराणिक, मदन चौरसिया, रिंकू मिश्रा, पप्पू चौरसिया, भोला चौरसिया, आनंद गुप्ता, सुशील पटेल, राजेन्द्र चौरसिया, मुन्ना पटेल, अंकित झारिया, प्रशांत चौरसिया, कमलेश चौरसिया, गोल्डी, ओमप्रकाश पटेल, प्रिंस अरोरा, सुमित चौरसिया, शैवाल अरोरा, आशीष चौरसिया, मिकी चौरसिया, पत्रकार सतीश चौरसिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button