ज्योतिष

Astrology – ज्योतिष, Aaj Ka Rashifal : राशिफल 01 अप्रैल 2025 मंगलवार : कैसा रहेगा आज का दिन

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜!!श्री् हरि् !!⚜
ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि आपके एवं आपके पूरे परिवार के लिए हर दिन शुभ एवं मंगलमय हों।
👉🏼 01 अप्रैल 2025 : को चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि मंगलवार देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। 1 अप्रैल को चैत्र नवरात्र का चौथा दिन है। मंगलवार सुबह 9 बजकर 49 मिनट से प्रीति योग लग जाएगा। साथ ही 1 अप्रैल को दोपहर पहले 11 बजकर 7 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। आइए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से राशि अनुसार कैसे रहेगा आपका आज का दिन और किन उपायों से अपने दिन को बेहतर बना सकते हैं।
🐑 मेष राशि : आज आपके मन मे नए-नए विचार उत्पन्न होंगे। परिवार के नौजवान को समझाने और उसकी बात समझने के लिए वक्त निकालें। आपका व्यवहार आपके पाटर्नर का दिल जीत सकता है। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। बच्चों की जरूरतों और खुशी के लिए आप धन खर्च कर सकते है । कारोबारी व्यापार में परिवर्तन करने का विचार कर रहे हैं तो अभी थोड़ा समय ठहरने की जरूरत है। इस राशि वाले छात्रों को आज प्रतियोगिता परीक्षा सफलता मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। फिटनेस की तरफ आपका झुकाव बढने वाला है, इस दिशा में कदम बढाएंगे।
🪶 उपाय :- तांबे का कड़ा धारण करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।
🐂 वृषभ राशि : आज का दिन आपका कुछ विशेष कर दिखाने में व्यतीत होगा। किसी बात को लेकर ज्यादा परेशान ना हो। परिवार के साथ किसी गेम को खेलना आनंददायक साबित होगा। प्रेम जीवन जीने वालों को आज का दिन कोई खुशखबरी दे सकता है। गृहस्थ जीवन में प्रेम और रोमांस के अवसर आएंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आज कार्य क्षेत्र में परिश्रम में कोई कमी न आने दें। कमीशन बीमा संबंधित कामों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर कोई भी दिक्कत होने पर तुरंत इलाज लेने की जरूरत है।
🪶 उपाय :- काले-सफेद कुत्ते को दूध-रोटी खिलाने से प्रेम सम्बन्ध बेहतर होंगे।
👩‍❤️‍👨 मिथुन राशि : आज आप अपनी बुद्धि व विवेक से लिए गए निर्णय में सफलता प्राप्त करेंगे। आप अपने शत्रुओं को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे, बल्कि उनको परास्त करने में सफल होंगे। कोई विपरीत लिंगी आपके साथ नजदिकियां बढ़ाने का प्रयास कर सकता है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए समय बढ़िया रहेगा। आर्थिक जिम्मेदारियों को अपने ऊपर लेने की बजाय उन्हें बांटने का प्रयास करें। व्यवसाय संबंधी कार्यों की गति अच्छी रहेगी। आप में से कुछ लोगों द्वारा नई प्रॉपर्टी खरीदे जाने की संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्य का लाभ कोई और ले सकता है।
🪶 उपाय :- तेल के पकौड़े कौवों को खिलाने से स्वास्थ्य बेहतर होगा।
🦀 कर्क राशि : आज आप अपने भविष्य के बारे में सोच-विचार करेंगे। कोई प्रभावशाली व्यक्ति आपके स्पष्ट बोलने के अंदाज से प्रभावित होगा। आप किसी साजिश या षड्यंत्र में उलझ सकते हैं, सावधान रहे। अपने साथी को खुश करने की कोशिश करें। पाटर्नर का प्रेम पाने के लिए किसी वस्तु का सहारा ले सकते हैं। आज आपका धन कहीं रुका हुआ है तो मिल सकता है। आयात निर्यात से संबंधित कार्यों में कोई महत्वपूर्ण डील संपन्न हो सकती हैं। ऑफिस में महत्वपूर्ण निर्णय कुछ समय के लिए टालने पड़ सकते हैं। पुराने समय में आपने किसी की जो मदद की होगी, वह अचानक आपके काम आ सकती है‌।
🪶 उपाय :- स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए खाना खाते समय तांबे या सोने (अगर संभव हो तो) के चम्मच का ही प्रयोग करें।
🦁 सिंह राशि : आज घर का वातावरण शांतिपूर्ण रहेगा। संतान की पढ़ाई में अच्छे प्रदर्शन से मन प्रसन्न होगा। महिलाए आज ऑनलाइन कोई नयी डिश सीखने की कोशिश करेंगी। कुछ लोग दूसरी बार शादी करने का विचार करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का आज अपने प्रेमी से मिलने का उत्साह बढ़ेगा। आज आपको सलाह दी जाती है की व्यर्थ की खरीदी में धन नष्ट ना करें। बिजनेस बढ़ाने के लिए दिन अच्छा है। कार्यक्षेत्र में आप जो मुकाम हासिल करना चाहते हैं उसे पाने के लिए आज पूरी शिद्दत से प्रयास करें। ऑफिस में सहयोगी आदि से अच्छा व्यवहार करें, ऐसा करना रिश्तों को मजबूत करेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन आराम वाला रहेगा।
🪶 उपाय :- इस मंत्र का उच्चारण करें ‘ओम सूर्य नारायणाय नमो नमः’
👰🏻‍♀ कन्‍या राशि : आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अपने करीबी लोगों का खुद के प्रति प्यार देखकर आप भावुक हो सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करें और कुछ बेहतरीन बातचीत का आनंद लें। प्यार और युद्ध में सब जायज है लेकिन अपने बीच के मतभेदों को दूर करने के लिए अपने कूटनीतिक दृष्टिकोण का उपयोग करें। चाहे वह पार्टनर के साथ हो या संभावित पार्टनर के साथ। आज आपका कुछ धन शुभ कार्य पर खर्च हो सकता है। प्रॉपर्टी सेल से अपेक्षित रिटर्न मिल जाने की उम्मीद है, आप बेझिझक आगे बढें। कुछ अच्छे और फायदेमंद एग्रीमेंट होने के योग हैं।
🪶 उपाय :- सूर्योदय के समय प्राणायाम करने से स्वास्थ्य बना रहेगा।
⚖️ तुला राशि : आज आप दूसरों की सलाह जरूर लें, फायदा मिल सकता है। आप जैसे हैं वैसे ही बने रहे। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। शादीशुदा जीवन बहुत प्यार से और एक दूसरे का ख्याल रखते हुए आगे बढ़ेगा। लव पाटर्नर आपको वो खुशियां प्रदान कर सकता है जिसकी आपको चाहत है। आज आप आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ परेशानियों से घिरे रह सकते है। वित्तीय सलाह के बारे में अपने माता-पिता से बात करें। व्यापार में विस्तार की योजनाओं पर काम शुरू होगा। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है।
🪶 उपाय :- इस मंत्र का उच्चारण करें ‘ओम सूर्य नारायणाय नमो नमः’
🦂 वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव आपके लिए ही परेशानियां उत्पन्न कर देता है, सावधान रहे। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो इस बात को लेकर थोड़ी बहस हो सकती है कि आपका पार्टनर अपना पैसा कैसे खर्च कर रहा है। अपने जीवनसाथी के लिए कुछ प्लान करने में जल्दबाज़ी ना दिखाएं। आज आपका शुभ रंग गुलाबी है। आर्थिक रूप से आज आप कुछ उतार-चढ़ाव से गुजरेंगे, लेकिन बहुत पैसा कमाने का मौका जल्द ही आने वाला है। व्यवसायिक भरोसेमंद पार्टियों द्वारा नए प्रस्ताव मिलेंगे। प्रॉपर्टी के मामले में विकल्प लेकर चलना आपके लिए सुरक्षित कदम साबित होगा। नौकरीपेशा जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और कार्य को लेकर उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा।
🪶 उपाय :- घर पर अपने इष्टदेव को पीला पुष्प अर्पित करने से पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।
🏹 धनु राशि : आज का दिन आपके पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। परिवार के साथ समय व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी आपकी बनाई हुई डिश की तारीफ करेंगें। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाये रखने के लिए एक दूसरे के लिए समय निकालना जरूरी है। आय से अधिक धन का व्यय हो सकता है। व्यवसायी आज के दिन अधिक खर्च कर सकते हैं। समय का सदुपयोग करें दोस्तों के साथ मिल कर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आज आप अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।
🪶 उपाय :- किसी के विवाह या मंगल काम में तन, मन, धन से मदद करना आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगा।
🐊 मकर राशि : आज भाग्य में प्रबलता रहेगी। परिवार में किसी का जन्मदिन है तो उसे घर में रहते हुए ही सेलिब्रेट करें। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। रोमांस के शौकिन लोग कही जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी पर ध्यान दे। आज के दिन भ्रम की स्थिति बन सकती है, धन से जुड़े मामलों में जल्दबाजी न करें। बिजनेस में मेहनत के दम पर सफलता मिलने के योग हैं। क्रोकरी का व्यापार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। सॉफ्टवेयर कंपनियों में जॉब करने वालों का बदलाव का समय चल रहा है, अच्छा ऑफर मिलने पर जॉब बदली जा सकती है।
🪶 उपाय :- छात्रों को स्टेशनरी का सामान(कॉपी, पेन, पेन्सिल इत्यादि) बाँटने से स्वास्थ्य अच्छा होगा।
⚱️ कुम्भ राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। स्वयं पर विश्वास करें न कि औरो की देखा देखि करें। व्यक्तिगत काम से ज्यादा व्यावहारिक कामों में रूचि रहेगी। आप वाणी और अपने व्यवहार से पाटर्नर का मन माेह लेंगे। प्रेम संबंधों को छुपाकर रखने में ही भलाई है। आज आपको किसी वाहन की खरीदारी करना लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके व्यापार में आज कुछ नये बदलाव आएंगे, जिनका आप लाभ उठाएंगे। व्यापार में भी निवेश करने के लिए कल का दिन उत्तम है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को जल्दी ही स्थान परिवर्तन के योग बन रहै हैं। लंबे वेकेशन पर जाने वाले लोगों को अपने घर की सुरक्षा का इंतजाम करके जाना चाहिए।
🪶 उपाय :- अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए घर के लॉकर चाँदी के साथ थोड़े बासमती चावल रखें।
🐬 मीन राशि : आज के दिन भाग्य आपके साथ है। अपनी जरूरतों के लिए ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है आपकी जरूरतें जल्दी पूरी होंगी। परीक्षा में आपके द्वारा शानदार प्रदर्शन किए जाने की उम्मीद है। आज अपने जीवन साथी के साथ अच्छा महसूस करेगे। प्रेम पाटर्नर के संग आज आनन्द लेंगे। आज आपके सितारे बुलंद हैं, धन लाभ के संकेत हैं। माता से धन और सहयोग मिल सकता है। व्यापारिक गतिविधियां पुनः शुरू होती दिखाई दे रहीं है, जिससे आर्थिक ग्राफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। युवा अपने कैरियर को लेकर सजग रहेंगे। नौकरीपेशा लोगों को किसी प्रोजेक्ट में टीम की ओर से विश्वासघात की आशंका है।
🪶 उपाय :- श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर में प्रसाद चढ़ा कर ग़रीबों को खाने की सामग्री बांटने से फैमिली लाइफ अच्छी रहेगी।
✍🏼 नोट : हमारे द्वारा भेजी गई राशिफल में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित जी या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।
🤷🏻‍♀ आज जिन भाई-बहनों का जन्मदिन या शादी की सालगिरह है उन सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ

Related Articles

Back to top button