खेल

आल इंडिया क्रॉस कंट्री में दौड़ेगी दामिनी विश्वकर्मा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है इस जरूरत है उन्हें मंच उपलब्ध कराने की पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाविद्यालय की छात्रा का चयन बेंगलोर में आयोजित होने वाली अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय क्रास कंट्री महिला प्रतियोगिता के लिए होने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
बरकतउल्लाह विश्व विद्यालय भोपाल के संयोजन से आयोजित क्रास कंट्री महिला प्रतियोगिता में पं. दीनदयाल उपाध्याय शासकीय स्नातक महाविद्यालय बीए अंतिम वर्ष की छात्रा दामिनी विश्वकर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उनका चयन बैंगलौर में होने वाली अखिल भारतीय अंतर्विश्व विद्यालय क्रास कंट्री दौड़ के लिए किया गया है। दामिनी के चयन होने पर प्राचार्य कल्पना जाम्बुलकर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष राहुल पटेल, क्रीड़ा अधिकारी अभिलाषा वशिष्ठ, प्रभारी प्रो. राकेश कनेल, जनभागीदारी समिति के पूर्व अध्यक्ष अजयसिंह जाट, शादाब मंसूरी, मनोज विश्वकर्मा प्राध्यापक के के साहू, दीपक कुमार अहिरवार ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है़।

Related Articles

Back to top button