हित चिंतक अभियान को लेकर विश्व हिंदू परिषद की बैठक हुई संपन्न

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
मंडीदीप । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला भोजपुर की बैठक बुधवार को हनुमान कुटी मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमे हित चिंतक अभियान जो कि 6 नंबर से 20 नंबर तक चलेगा। जिसको लेकर कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से चर्चा हुई की जिला प्रचार प्रसार प्रमुख रामभरोसे विश्वकर्मा द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि प्रांतीय अधिकारी विभाग अधिकारी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ विभाग मंत्री शिव राठौर द्वारा कार्यकर्ताओं को बताया कि इस अभियान का उद्देश्य है कि बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर इस अभियान की जानकारी देंगे और बजरंग दल के इस अभियान को सफल बनाने के लिए घर के प्रत्येक सदस्य को बजरंग दल से जुड़ने का आवाहन करेंगे। धर्म प्रसार सह प्रमुख संजीव पटेरिया द्वारा बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को बड़ चड़ कर हिस्सा लेना पड़ेगा इस अभियान को प्रत्येक घर तक पहुंचकर ही सफल बनाया जा सकता है । बैठक में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी प्रांत संयोजिका सत्य कीर्ति दीदी, विभाग संयोजक राजकुमार चौहान, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र ठाकुर, जिला कोषाध्यक्ष महेश मार्सकोले, जिला सहमंत्री अजय पाल, जिला सहमंत्री राजेश मालवीय, जिला संयोजिका हेमलता शर्मा, जिला संयोजक गोलू मालवीय, जिला सुरक्षा प्रमुख मनोज योगी, जिला सेवा प्रमुख विजय भाई, जिला धर्म प्रसार प्रमुख मनोज गोस्वामी, मंडीदीप प्रखंड सह मंत्री बीएस पटेल, प्रखंड सह मंत्री बृजमोहन धाकड़, सुरक्षा प्रमुख शिवकुमार विश्वकर्मा, मिसरोद प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष मुकेश चौहान, प्रखंड मंत्री विजयदास बैरागी, खंड अध्यक्ष दीनदयाल गुर्जर सहित कार्यकर्ता नगर प्रखंड के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



