मंदिर के सामने लगी मुर्गा मछली कि दुकानें हटाने के लिए दिया आवेदन
रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। ग्राम गढ़ी में रेंज मंदिर के सामने लगी मुर्गा मछली की दुकानो को हटाने के लिए समस्त ग्रामवासी ने दुकान हटवाने के लिए ग्राम पंचायत गढ़ी के सरपंच सैय्यद मसूद अली पटेल को ज्ञापन दिया है और कहा है कि रेंज मंदिर के सामने जो मछली की दुकानें लगी उनको पूरी तरह से हटाया जाये क्योंकि मंदिर जाने वाले भक्तो को दिक्कत आती है और वही से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का रास्ता है तो स्कूल के बच्चों को भी दिक्कत होती है और वहां पर गंदगी होती है और वही पर मुर्दा शांति का चवूतरा बना है जहां पर शव को रख कर हिंदू धर्म के रीती-रिवाजों से शव को रख कर 2 मिनिट का मौन धारण करते हैं तो ग्राम गढ़ी के समस्त ग्रामवासियों ने दुकानें हटाने का निवेदन ग्राम पंचायत गढ़ी से किया है ज्ञापन देने वालों में महाबल खोह मंदिर के महंत पीठ के उत्तराधिकारी सुखदेव दास महाराज जी , गढ़ी हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, बरिष्ट भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौरसिया, आशीष चौरसिया अंकित जैन, अमर खत्री, सौरभ चौरसिया, गढ़ी भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश बाबू जाटव, हिंदू उत्सव समिति उपाध्यक्ष नितिन महेश्वरी, संजय जाटव, रतनलाल आदिवासी, जयदीप चौरसिया , जितेंद्र सिलावट, राहुल अहिरवार इत्यादि लोग शामिल रहे।



