मध्य प्रदेश
मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न
मोहर्रम पर जुलूस मार्ग साफ होगा, मीट की दुकानें हटेंगी
सिलवानी । शनिवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में मोहर्रम सहित आने वाले त्योहारों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में एसडीओपी अनिल मौर्य, थाना प्रभारी पूनम सविता, नायब तहसीलदार योगेश्वर सिंह भारतीय और समिति सदस्य उपस्थित रहे। चार दिन तक चलने वाले मोहर्रम पर्व के कार्यक्रमों की जानकारी दी गई।
जुलूस मार्ग की सफाई कराने पर सहमति बनी। रास्ते में खड़े वाहनों और निर्माण सामग्री को हटाने के निर्देश दिए गए। मुख्य मार्ग पर लगने वाली मीट की दुकानों को हटाने का फैसला लिया गया। बिजली व्यवस्था मजबूत रखने पर भी चर्चा हुई। सदस्यों ने सुझाव दिए, प्रशासन ने उन पर अमल का भरोसा दिलाया। बैठक में गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और समिति सदस्य शामिल हुए।



