12 घंटों में पुलिस ने किए 20 वारंटी गिरफ्तार
सिलवानी । शनिवार को रात्रि में विकाश कुमार शाहहवाल पुलिस अधीक्षक रायसेन, अमृत मीना अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, के आदेशानुसार राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी के मार्गदर्शन मे निरीक्षक माया सिंह थाना प्रभारी बम्होरी, उप निरीक्षक भारत सिंह थाना प्रभारी सिलवानी, उप निरक्षक जितेन्द्र सिंह थाना प्रभारी सुल्तानगंज, एवं उप निरीक्षक संतोष दांगी चौकी प्रभारी जैथारी के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन कर स्थायी वारण्टी, गिरफ्तारी वारण्टी, फरारी ईनामी आरोपीयों एवं गुण्डा बदमाशो की चेकिंग एवं गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा कोम्बिंग गस्त अभियान चलाया गया। 12 घण्टे के इस अभियान के दौरान अनुभाग सिलवानी में कोम्बिंग गस्त टीमों के द्वारा 15 गिरफ्तारी वारण्ट, 5 स्थायी वारण्ट की तामीली कराई गई एवं अभियान के दौरान गिरफ्तार आरोपीयों को माननीय न्यायालय पेश किया गया एवं 08 निगरानी बदमाश और 12 गुण्डा बदमाशों को चेक कर उनकी गतिविधियों की तस्दीक की व क्षेत्र में अमन चैन कायम रखने की हिदायत दी गई, उक्त वारण्टीयों/आरोपियो की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी सिलवानी, सुल्तानगंज, बम्होरी एवं चौकी प्रभारी जैथारी एवं उनकी टीमों भूमीका सराहनीय रही है।




