मध्य प्रदेश

सर्दी से सुरक्षित रखने शिक्षक ने प्रदान किया बच्चों को स्वेटर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । अक्सर लोग अपने बच्चों का जन्मदिन धूमधाम से मनाते हैं पार्टियां करते हैं और भी अनेक तरह से पैसा खर्च करके जन्मदिन को भव्य बनाने की कोशिश करते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपने बच्चों के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों का ख्याल रखते हैं ऐसा ही कुछ उदाहरण पेश किया है खजुरिया बरामद गढ़ी के प्रभारी प्रधान अध्यापक सैयद जावेद अली ने जिन्होंने अपने बेटे सैयद हैदर अली के जन्मदिन के उपलक्ष में
प्राथमिक शाला खजुरिया बरामद गढ़ी के सभी 51 छात्र- छात्राओं को स्वेटर प्रदान कर सर्दी से सुरक्षा प्रदान की है। उनके इस प्रेरणादायक कार्य की पूरी पंचायत में प्रशंसा हो रही है। स्वेटर पाकर बच्चे खुश नजर आए।

Related Articles

Back to top button