नेशनल हाईवे 45 पर नहीं रुक रहा गोवंश की मौत का सिलसिला
रिपोर्टर : नीलेश पटेल
उदयपुरा । उदयपुरा से निकलने वाले नेशनल हाईवे 45 पर गायों की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा पिछले तीन-चार दिनों में लगभग 39 गायों की दर्दनाक मौत हो गई है यह सभी गायों की मौत रात के वक्त ही हुई है आपको बता दें की कलेक्टर रायसेन अरविंद दुबे द्वारा 15 सितंबर को सभी ग्राम पंचायतों, नगर परिषद एवं जनपदों को निर्देशित किया गया था की ग्राम पंचायत स्तर पर आवारा घूम रहे गोवंश की व्यवस्था की जाए। लेकिन व्यवस्था के अभाव में आज गोवंश रोड पर मौत का शिकार हो रहे हैं । हालांकि इस विषय में जब जिम्मेदार अधिकारियों से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया की ग्राम पंचायतों को पत्र जारी कर दिया गया है की ग्राम पंचायत स्तर पर या गौशाला में गायों की व्यवस्था की जाए लेकिन क्या बजह है जो कलेक्टर के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा। हिंदू धर्म में गौ माता मैं 33 करोड़ देवता का निवास है ऐसा माना जाता है लेकिन आज व्यवस्था के अभाव में गौ माता सड़कों पर मारी मारी फिर रही है प्रशासन और ग्राम पंचायतों द्वारा इनकी कोई व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही प्रशासन द्वारा संचालित गौशालाओं में गायों की व्यवस्था क्यों नहीं की जा रही ? क्या गौ माता की यही दुर्दशा होती रहेगी ? या फिर प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम उठाकर गोवंश की कोई उचित व्यवस्था की जाएगी। या फिर गाय माता ऎसे ही मरती रही तो गाय धरती से विलुप्त हो जायेगी ?



