15 मोबाइल पुलिस ने खोजे हैं: चोरी और गुम हुए 15 मोबाइल पुलिस ने खोजकर लोगों को वापस किए

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। रायसेन शहर सहित जिले के विभिन्न थानों में निवासरत व्यक्तियों के चोरी और गुमने वाले मोबाइलों को पुलिस ने खोज निकाला है। एसपी विकाश कुमार शाहवाल और एएसपी अमृत मीणा ने इन मोबाइलों को खोजने के लिए साइबर सैल को सक्रिय किया था। पुलिस के प्रयासों से चोरी और गुम हुए ऐसे 15 मोबाइल पुलिस ने खोज निकाले हैं।जिनकी कीमत करीब 1 लाख 88 हजार रुपए है, जो संबंधित व्यक्तियों को उनकी शिकायत के आधार पर वापस दिए गए। साथ ही रायसेन कोतवाली पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि वे भीड़ भाड़ वाले स्थलों, हाट, बाजार, मेले आदि में अपने अपने मोबाइल फोन सावाधानी पूर्वक एवं सुरक्षित जगह रखें। चूंकि ऐसे स्थलों पर मोबाइल चोरी होने व जेब से मोबाइल गिरने अथवा अन्य कारणों से गुमने की ज्यादा संभावना रहती है। यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर संबंधी फ्राड होता है तो संबंधित व्यक्ति रायसेन पुलिस की साइबर हेल्पलाइन नंबर 9479996699 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।



