क्राइम

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी।
गैरतगंज गढ़ी में अंसार मंसूरी पिता वाहिद मंसूरी के सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चोरी करने वाला आरोपी बिलाल मंसूरी पिता मुमताज मंसूरी आयु लगभग 22 साल निवासी गढ़ी जिसके पास से पुलिस ने चोरी का लगभग 20 हज़ार रु.का माल भी आरोपी से जप्त किया है।
आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी डी.डी.आज़ाद, गढ़ी चौकी प्रभारी नेहा अहिरवार, रामचरण परतें प्रधान आरक्षक 263, रणविजय राय आरक्षक 631, सोनू कर्मा सैनिक 36, विजय राजपूत की सक्रिय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button