मध्य प्रदेश

संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई

रिपोर्टर : रीना विनोद मालवीय
गैरतगंज। नगर में आज संत शिरोमणि संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। आयोजित समारोह में समाज के सैकड़ों लोगों ने भाग लेकर संत गाडगे महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने संत गाडगे महाराज के जीवन, समाज सुधार, स्वच्छता अभियान और मानव सेवा के कार्यों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष नाथूराम मालवीय ने कहा कि हमें संत गाडगे महाराज के विचारों को अपने जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा को बढ़ावा देने और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश आज भी प्रासंगिक है।
समारोह में नेमीचंद सतोरिया, मुलामीलाल मालवीय, माखनलाल वर्मा, सीताराम, संतोष मालवीय, भगवानदास रजक, विमलेश मालवीय, जसमन सिंह, निलेश रजक, प्रमोद मालवीय, राकेश मालवीय सहित समस्त सामाजिक बंधुओं की सक्रिय सहभागिता रही।
कार्यक्रम के अंत में संत गाडगे महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर समाज में एकता, सेवा और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button