मध्य प्रदेश

25, 26अप्रैल चौरसिया समाज सामुहिक आदर्श विवाह के समिति ने गौरझामर मे दिये निमंत्रण

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर ।विगत तीन दशको से सागर में संचालित हो रहे चौरसिया समाज के सामुहिक आदर्श विवाह एवं परिचय सम्मेलन के इस बार 25 , 26 अप्रैल के आयोजन को लेकर सम्मेलन समिति के अध्यक्ष श्रीराम चौरसिया पहलवान , संरक्षक बसंतबाबा चौरसिया, रमेश पप्पू चौरसिया, कमलेश चौरसिया आदि ने गौरझामर मे चौरसिया निवास पर समाज के प्रमुख लोगो की बैठक ली और समाज के 32 वर्षो से आयोजित हो रहे आदर्श विवाह सम्मेलन की जानकारी देते हुए बताया की चौरसिया समाज की एक जुटता व संगठन की ताकत है कि सागर मे सम्मेलन सफलता पूर्वक आयोजित हो रहा है। इस बार सम्मेलन निशुल्क है तथा इसमे प्रत्येक जोडे को कल्पधाम ग्रुप के सौजन्य से 21000 रु की नकदराशि प्रदान की जा रही है उन्होने सभी को सम्मेलन मे आमंत्रित करने के लिये पीले चावल व आमंत्रण पत्र भेट किये। इस अवसर पर गौभक्त बसंतबाबा ने गौ माता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने हेतु गौसम्मान आव्हान के तहत प्रार्थी हस्ताक्षर पत्र वितरित किये।
बैठक मे अम्बिका प्रसाद चौरसिया, कुंदनलाल चौरसिया निर्मोही , श्रीराम चौरसिया, कमलेश चौरसिया, बालमुकुंद चौरसिया, संदीप चौरसिया, विवेक चौरसिया, मानस चौरसिया, गुडडु चौरसिया आदि उपस्थित थे। रहली प्रस्थान करते समय गौ सेवक बसंत बाबा व सम्मेलन समिति सदस्यो ने गौरझामर की 900 गौवंशीय दयोदय गौशाला का अवलोकन किया तत्पश्चात रहली, छपरा, गढाकोटा, बलेह पहुंचकर सामाजिक लोगो को निमंत्रण पत्र दिये। इस अवसर पर वरिष्ट पत्रकार व समाज सेवक कुंदनलाल चौरसिया साथ थे।

Related Articles

Back to top button