मध्य प्रदेश

बीईओ के निरीक्षण में शाला बंद पाई गई, समय से आधा घंटा पहले शिक्षको को स्कूल बंद करना पड़ा महंगा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कुछ सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के द्वारा‌ मनमर्जी के मुताबिक स्कूलें संचालित की जा रही हैं। ऐसी ही एक स्कूल शाला बंद होने के समय से करीब आधा घंटे पहले ही निरीक्षण में बंद मिलने पर बीईओ ने संबंधित शिक्षकों के विरुद्ध कार्रवाई प्रस्तावित की है।
आपको बता दें कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए सुनवाह संकुल केंद्र के अंतर्गत आने वाली प्राथमिक शाला गौरखी पहुंचे तो वह शाला बंद होने के समय से आधा घंटे पहले ही बंद पाई गई जानकारी लेने पर पता चला कि यहां पर दो शिक्षक चंद्रभान सिंह ठाकुर एवं आशा ठाकुर पदस्थ हैं। दोनों ही शिक्षक बच्चों की छुट्टी करके अपने अपने घर चले गए हैं। इस पर बीईओ श्रीवास्तव ने पंचनामा आदि बनाने के उपरांत दोनों ही शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई प्रस्तावित की है। बीईओ की इस कार्रवाई से ऐसे अनेकों शिक्षकों में हड़कंप मच गया है जो समय से पूर्व शाला बंद करके चले जाते हैं।
इस संबंध में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि संबंधित शिक्षकों के विरोध एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। और भी शालाओं का निरीक्षण किया जाएगा यदि समय से पूर्व शाला बंद मिलती है तो उनके विरुध्द भी कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Back to top button