मध्य प्रदेश

2 साल से भटक रहे विकलांग पति-पत्नी को कलेक्टर के यहां से मिली राहत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर की दीनदयाल कॉलोनी में रहने वाले विकलांग पत्नी जूली जो पैरों से दिव्यांग है पति
सनत कुमार जो
आंखों से दिव्यांग हैं विगत दो वर्षों से मोटर ट्राई साइकिल और ब्लाइंड किट के लिए परेशान हो रहे थे। जिनका आवेदन कलेक्टर अरविंद दुबे के पास पहुंचा तब कलेक्टर द्वारा मामले को संज्ञान में लेते हुए सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से दोनों पति-पत्नी को उनकी समस्या का समाधान केवल 1 महीने के अंदर करके उन्हें मोटर ट्राई साइकिल और ब्लाइंड किट प्रदान कराई गई। जिससे विकलांग दोनों पति-पत्नी के जीवन में खुशियां आ गई हैं और उन्होंने जिला प्रशासन कलेक्टर अरविंद दुबे, सामाजिक न्याय विभाग के प्रशासनिक अधिकारी बृजेंद्र कुमार शर्मा का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button