सेक्टर बीकलपुर-जैथारी में पोषण किट वितरण, 30 बच्चों को मिला लाभ

सिलवानी। परियोजना सिलवानी अंतर्गत सेक्टर बीकलपुर-जैथारी में कलेक्टर के निर्देश एवं एसडीएम के मार्गदर्शन में पोषण किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषित बच्चों को सुपोषण की ओर ले जाना तथा “सुपोषित रायसेन अभियान” को सफल बनाना रहा।
इस दौरान बीजेपी जिला उपाध्यक्ष दीपक रघुवंशी द्वारा कुपोषित बच्चों को पोषण किट वितरित कर अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में कुल 30 बच्चों को पोषण किट प्रदान की गई।
कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक सुरक्षा विश्वकर्मा ने पोषण किट के सही उपयोग, उसकी विधि एवं उससे होने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों के नियमित पोषण पर विशेष ध्यान देने की अपील की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बीकलपुर के उपसरपंच काशीराम पोर्ते, सीडीपीओ आबिदा बी, सेक्टर पर्यवेक्षक अर्चना कुशवाहा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता सहित कुपोषित बच्चों के परिजन उपस्थित रहे।



