श्रीमद्भागवत कथा में पहुंचे पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, कथा श्रवण कर लिया आशीर्वाद

सिलवानी। जनपद क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर खमेरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का केंद्र बनी हुई है। कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान की दिव्य कथा एवं भजनों का रसपान कर रहे हैं।
इसी क्रम में पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह कथा में शामिल हुए। उन्होंने व्यासपीठ का पूजन कर सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित भूपेंद्र शास्त्री जी का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने श्रद्धाभाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया।
इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा मानव जीवन को सही दिशा प्रदान करती है। धार्मिक आयोजनों से समाज में सुख-शांति, भाईचारा एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि ग्राम सुल्तानपुर खमेरा में हो रहा यह आयोजन क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण के लिए अत्यंत मंगलकारी है।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, यादव समाज अध्यक्ष दिनेश यादव तथा कथा के मुख्य आयोजक मोतीलाल यादव (सुल्तानपुर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।



