मध्य प्रदेश

32 वर्षों से 7वीं बार बछरवारा पंचायत का विश्वास डब्बू भैया के साथ

छुन्नी बाई कोल बनी सरपंच
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा मुख्यालय के ग्राम बड़वारा खुर्द, बछरवारा, चिरूहली, चांदन, किन-किन टोला गांव की हमेशा चर्चित ग्राम पंचायत बछरवारा एक बार फिर निवर्तमान वरिष्ठ सरपंच राजकमल सिंह चौहान “डब्बू भैया” के मार्गदर्शन पर 32 वर्षों से लगातार 7वीं बार विश्वास जताते हुए ग्राम पंचायत बछरवारा के अंतर्गत आने वाले गांव के नागरिकों ने श्रीमती छुन्नी बाई कोल को 459 मतों के अंतराल से प्रचंड बहुमत से विजयी बनाया है ।
ज्ञात है कि 2010 में पूर्व सरपंच डब्बू भैया के आग्रह पर ग्राम पंचायत बछरवारा के नागरिकों ने निर्विरोध सरपंच निर्वाचित कर कटनी जिले में मिसाल पेश की थी वा छुन्नी बाई कोल को जनपद सदस्य निर्वाचित किया था
जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण के कार्यवाहक जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने अपने पैतृक गांव से श्रीमती छुन्नी बाई कोल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने पर गांव के समस्त नागरिकों को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया है ।
बड़वारा क्षेत्र के विधायक बसंत सिंह ने कहा है कि बड़वारा मुख्यालय की बछरवारा ग्राम पंचायत से श्रीमती छुन्नी बाई कोल को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेता निवर्तमान पूर्व सरपंच राजकमल सिंह चौहान “डब्बू भैया” को शुभकामनाऐ देते हुए ग्राम बड़वारा खुर्द बछरवारा, चिरूहली, चांदन, किन-किन टोला के नागरिकों को बधाई प्रेषित की है।

Related Articles

Back to top button