धार्मिकमध्य प्रदेश

32 वां श्रीरामचरित मानस सम्मेलन एक जनवरी से पांच जनवरी तक

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । तहसील के ग्राम करहोला में लगातार 32 वर्षों से श्री रामचरित मानस सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस बार उक्त आयोजन 1 जनवरी से 5 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें पंडित डॉ रामाधार उपाध्याय की पुण्य स्मृति में पटेल परिवार ग्राम चाँदबढ़ मुरपार द्वारा व्यास विदाई एवं संपूर्ण व्यय किया जाएगा।
मानस प्रवक्ता संत श्री कमल किशोर नागर के परम शिष्य मालवा माटी के लाडले संत दीपक उपाध्याय महूखोरा आश्रम उज्जैन, श्री श्री 1008 ब्रह्माचारी महाराज बापौली धाम जिला रायसेन, श्री रामकृपालु उपाध्याय वीकलपुर, अरुण कुमार गोस्वामी झांसी उत्तरप्रदेश कथा का वाचन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक करेंगे।
श्रीरामचरित मानस सम्मेलन अध्यक्ष वीरनारायण पटेल चांदवड एवं श्री मानस समिति के सदस्य ग्राम करहोला एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ लेने का आह्वान किया है।

Related Articles

Back to top button