देश विदेशमध्य प्रदेश

करणी सेना का जन आंदोलन 8 जनवरी को भोपाल में, 21 सूत्री मांगो को लेकर करेंगे जग्गी प्रदर्शन

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रदेश में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव से पहले आर्थिक आधार पर आरक्षण देने और एट्रोसिटी एक्ट के तहत 21 सूत्रीय मांगों को लेकर करणी सेना ने शनिवार को सुल्तानगंज में आम सभा कर जन आंदोलन के लिए समर्थन जुटाया और सर्व समाज के लोगों को 8 जनवरी में करणी सेना के जन आंदोलन में शामिल होने जम्बूरी मैदान भोपाल के लिए आमंत्रित किया।
कस्बा की बस स्टैंड पर आम सभा को संबोधित करते हुए करणी सेना के ठाकुर शैलेंद्र सिंह झाला ने कहा की करणी सेना परिवार किसी भी धर्म, जाति या समाज के विरोध में नहीं है यह केवल उनके पक्ष में हैं जो वास्तविकता में गरीब है एवं सरकार की वास्तविकता योजनाओं से वंचित है। वही बैठक के दौरान सभी करणी सैनिकों और राजपूत सरदारो ने निर्णय लिया है कि वह अपने अपने व्यक्तिगत साधनों से जम्बूरी मैदान भोपाल पहुंचेंगे, जहां संगठन के निर्देश पर मांगों के समर्थन में व्यापक प्रदर्शन करेंगे ।
इस दौरान जयपालसिंह ठाकुर, देशराजसिंह तोमर, महेंद्रसिंह राजपूत, ठाकुर सचिनसिंह राजपूत बरेली, ठाकुर राजकुमारसिंह राजपूत उदयपुरा, सुखबीरसिंह वीरपुर, फौजी राजेंद्रसिंह ठाकुर, विपिन तोमर, प्रतापसिंह ठाकुर बेगमगंज, गोविंदसिंह ठाकुर, जितेंद्रसिंह ठाकुर परसौरा, सत्येंद्रसिंह ठाकुर समेत बड़ी संख्या में करणी सैनिक एवं राजपूत सरदार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button