प्रशासन ने चलाई जेसीबी मशीन : तालाब की जमीन पर 4 लोगों ने किया था अतिक्रमण,
नपा और पुलिस के साथ पहुंचे एसडीएम ने की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। शहर सहित पूरे जिले में शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सांची रोड़ स्थित गोपालपुर बायपास के पास 1 एकड़ 90 डेसीमल की शासकीय तालाब की जमीन पर कई सालों से 4 लोग खेती कर रहे थे।
इसी कब्जे को हटाने के लिए एसडीएम एलके खरे, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, थाना कोतवाली प्रभारी आशीष सप्रे सहित नपा अमले ने पहुंचकर जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। जेसीबी मशीन से तालाब की जमीन के चारों तरफ से अपने हद में ले लिया।
एसडीएम एलके खरे ने बताया कि शासकीय भूमि खसरा नंबर क्रमांक 12 रकबा 777 आरए हालात के नाम से है। जमीन पर 4 लोगों का कब्जा था। सभी लोगों ने राजस्व अधिकारियों की समजाईश पर अतिक्रमण छोड़ दिया। यह जमीन तालाब की है। इसे संरक्षण कर पानी जमा किया जाएगा। जिससे आसपास के क्षेत्रों का जलस्तर बढ़ेगा और पानी की समस्या दूर होगी।
खजिया तालाब साईं बिहार कालोनी के पीछे, भुजरिया तालाब वार्ड 18 रायसेन, बड़ौदा के तालाब पर भी अतिक्रमण है। इन तीनों तालाबों पर रसूखदारों ने अतिक्रमण कर रखा है।



