मध्य प्रदेश

बेगमगंज नगरपालिका में 6 एल्डरमैन मनोनीत

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मप्र नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्रालय द्वारा बेगमगंज नगर पालिका परिषद में 6 एल्डरमैन मनोनीत किए हैं। जोकि परिषद की बैठकों में हिस्सा लेकर नगर विकास के कार्यों में अपने सुझाव देंगे।
नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष पार्षद अजय सिंह जाट ने बताया कि पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह की अनुशंसा पर नगर पालिका परिषद में बसंत शर्मा, मनोज सोनी, हेमंत विश्वकर्मा , विमला शर्मा, छोटेलाल शिल्पकार एवं पुरषोत्तम कुशवाहा को एल्डरमैन के पद पर मनोनीत किया गया है।
नवनियुक्त सभी एल्डरमैन को भाजपा कार्यकर्ताओं , पार्षदों एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र शर्मा द्वारा हार्दिक बधाई देते हुए पूर्व मंत्री रामपाल सिंह एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गी का आभार व्यक्त किया है।
सभी नवनियुक्त एल्डर मैनों का भाजपा कार्यालय में स्वागत भी किया गया।

Related Articles

Back to top button