62 वर्षीय बुजुर्ग ने घर में लगाई फांसी, कारण अज्ञात

पुलिस ने किया मामला दर्ज, ग्राम पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत दर्शनी की घटना
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जबलपुर जिले की ग्राम पंचायत क्षेत्र दर्शनी निवासी एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दोपहर 12 बजे के दौरान फांसी लगा ली है। इस घटना की जानकारी जैसे ही सिहोरा थाना पुलिस को सूचना मिली तत्काल घटना स्थल पहुंच कर मृतक का शव उतरवाकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए प्रकरण दर्ज करते हुए विवेचना में लिया गया हैं।
सिहोरा थाना प्रभारी से प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत क्षेत्र अन्तर्गत दर्शनी कलोनी निवासी मिलन रजक उम्र 62 वर्ष ने पचपेढ़ी से वापिस लौट कर अपने घर में लाइलोंन की रस्सी से फांसी लगा ली है। फासी का कारण अज्ञात हैं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच पड़ताल होने के बाद ही मौत का कारण पता चल पायेगा ।
मृतक मिलन रजक उम्र 62 वर्ष निवासी ग्राम दर्शनी कलोनी थाना सिहोरा।
पीड़ित परिवार ने बताया कि मिलन रजक अपने घर में का कपड़ों में स्त्री (प्रेस) का कार्य कर्ता था। साथ ही बड़ा बेटा महेंद्र रजक कटनी में रहता हैं वह भी यहीं कार्य करता हैं। वही दूसरा धन्नू रजक वह मजदूरी करने जबलपुर आता जाता हैं। इनके पास इनकी माता, छोटा बेटा और बहू रहते हैं।
सोमवार दिनांक 30 सितम्बर 2024 को दोपहर करीब 12 बजे के दौरान मिलन रजक ने अपने घर में फांसी लगा ली है। इस घटना की सूचना पाकर सिहोरा पुलिस ने बुजुर्ग के शव को भिजवाया पोस्टमॉर्टम के लिए। पंचनामा कार्यवाही कर प्रकरण विवेचना में लिया है।



