मध्य प्रदेश

स्वच्छता ही सेवा बना ‘जन आंदोलन’ व्यारमा नदी पुल स्वास्थता अभियान

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । देशव्यापी स्वच्छता ही सेवा अभियान के साथ स्वच्छता का पखवाड़ा में रविवार ‘कचरा मुक्त भारत’ अभियान में सामूहिक रूप से एकता और दृढ़ संकल्प का प्रदर्शन करते हुए और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता के आह्वान से प्रेरित होकर, जिले की सबसे बड़ी नदी व्यारमा के राजघाट पुल पर शिक्षकों जनप्रतिनिधि ग्रामीणों के द्वारा सामूहिक साफ सफाई की गई यह अभियान जिसमे पुल पर जमा मवेशियों का गोबर कचड़ा इत्यादि की साफ सफाई की गई और वास्तविकता में स्वच्छता पखवाड़े को सार्थक बनाते हुए पुल को पूरी तरह से साफ सुथरा कर दिया गया इस दौरान राजेश शिक्षक, नरेंद्रसिंह, आनंदीसिंह उत्तम सिंह, राजकुमारसिंह, दशरथसिंह, भागवतसिंह, राजेंद्र सिंह, केहरसिंह, रविराजसिंह, रूपसिंह, गोपालसिंह, रतन पटेल, मूलचंद कमलू स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान करते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को स्वच्छंजली दी गई।

Related Articles

Back to top button