सांसद खेल महोत्सव : युवा ऊर्जा, उत्साह और एकता का शानदार प्रदर्शन

सिलवानी। सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को सिलवानी नगर स्थित संदीपनी विद्यालय प्रांगण में विविध खेल प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा युवा नेता दुर्गेश राजपूत ने किया।
राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि “यह केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे क्षेत्र की युवा शक्ति, ऊर्जा और एकता का उत्सव है। हमारे संसदीय क्षेत्र सांसद केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने इस महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता और प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है। खेल हमें जीत-हार से अधिक अनुशासन, मेहनत और खेल भावना का महत्व सिखाते हैं।”
कार्यक्रम में संदीपनी विद्यालय के बालक-बालिकाओं सहित नगर के युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कुर्सी दौड़, नींबू दौड़ तथा रस्साकसी जैसी रोचक प्रतियोगिताओं में बच्चों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, भाजपा नेता विभोर नायक, सांसद खेल महोत्सव के विधानसभा प्रभारी प्रदीप कुशवाहा, पार्षदगण तथा नगर के अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संदीपनी विद्यालय एवं पीएम श्री विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता सलीम काजी, पार्षद लखन मेहरा, गुड्डू भाई, बाबू पटेल, भाजपा मंडल महामंत्री लखन चंदेल, मदन राय, संदीपनी विद्यालय के प्राचार्य एन.पी. शिल्पी तथा पीएम श्री विद्यालय की प्राचार्य सोनल नामदेव भी उपस्थित रहीं।



