मध्य प्रदेश

आटो और ट्रैक्टर की भिड़ंत में 9 लोग घायल, मैजिक को बोलेरो ने मारी पीछे से टक्कर

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । गुरुवार को मंडी के पास एनएच 45 पर मैजिक में बोलेरो ने पीछे से मारी टक्कर । मैजिक के ड्राइवर पवन ने बताया कि हम इंदौर से बालाघाट जा रहे थे देवरी मंडी के पास हमारी गाड़ी के पीछे एक बोलोरो गाड़ी आ रही थी और बोलोरो गाड़ी स्पीड में थी कि मैजिक में पीछे से टक्कर मार दी। मैजिक क्रमांक MP09 LR 8513 में बोलोरो गाड़ी में टक्कर मार दी कांच के पैनल मैजिक लोड थे पैनल की कीमत लगभग चार लाख बताई जा रही है यह कांच के पैनल मैजिक में लोड थे और इंदौर से बालाघाट खाली होने के लिए जा रहे थे मैजिक के ड्राइवर के सिर में मामूली चोट है और मैजिक के ड्राइवर द्वारा बताया है कि बोलोरो गाड़ी यही लोकल की है। वही गोरखपुर बस स्टैंड के पास में एक ट्रैक्टर एवं ऑटो की टक्कर होने से 9 लोग घायल हुए जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवरी में लाया गया जहां से सभी घायलों को नरसिंहपुर रेफर किया गया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम खमरिया के निवासी हरेराम आदिवासी ग्राम बकतरा में मजदूरी करने के लिए गए थे वहां पर उनकी हृदय गति रुक जाने के कारण निधन हो गया परिवार के लोग एवं साथ में काम करने वाले दोस्त हरेराम आदिवासी को ग्राम खमरिया ले जा रहे थे तभी गोरखपुर बस स्टैंड के पास ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में दो ट्रालियां फांसी हुई थी ऑटो की टक्कर होने से 9 लोग घायल हो गए जिनको देवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से उपचार के बाद सभी को नरसिंहपुर रेफर कर दिया गया है घायलों में आकाश, पवन, सरोज, मंगलवाती, गंगाराम, टिंकू एवं 8 वर्ष की लड़की संध्या आदिवासी को नरसिंहपुर रेफर किया गया।

Related Articles

Back to top button