मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय शक्ति संगठन के आव्हान पर होली मिलन एवं को कोरोना योद्धा सम्मान समारोह संपन्न

रिपोर्टर : हरिकांत विश्वकर्मा
सुल्तानगंज।
सोमवार को यादव शक्ति संगठन जिला अध्यक्ष कुंवर भैया राजा यादव की अध्यक्षता में सिद्धधाम मढभटुआ शिव मंदिर रतनहारी मे होली मिलन समारोह एवं कोरोना वरियर्स सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जिसमें यादव शक्ति संगठन के पदाधिकारी सदस्य एवं क्षेत्रीय यादव समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे।
यादव शक्ति संगठन जिला सलाहकार रामपाल सिंह यादव जो कि दूसरे प्रदेश में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के चलते अपनी जान की परवाह किए बगैर अनगिनत कोरोना मरीजों की सेवा की जिसके लिए उनको छत्तीसगढ़ सरकार के जिला रायगढ़ में अवार्ड मिला एवं सम्मानित किया गया रामपाल सिंह यादव ने केवल अपना एवं अपने माता-पिता का नाम रोशन ही नहीं किया बल्कि हमारे मध्य प्रदेश एवं पूरी यादव समाज का नाम रोशन किया जिसके चलते यादव शक्ति संगठन द्वारा उनका फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया सभी यादव बंधुओं ने मिलकर उनका तिलक लगाकर सम्मान किया एवं होली मिलन समारोह एक दूसरे को गुलाल लगाकर धूमधाम से मनाया।

Related Articles

Back to top button