धार्मिक
प्राचीन मंदिर में धूमधाम से चढ़ाया गया झंडा
रिपोर्टर : रामकृष्ण धाकड़
करतोली । करतोली के लगभग दो किलोमीटर के दक्षिण दिशा में स्थित प्राचीन गणेश मंदिर में सोमवार को बाबाजी प्रकाशदास मेहरा के सानिध्य में माता रानी को झंडा चढ़ाया गया। जिसमें गांव के अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे । कार्यक्रम मुख्य रूप से रेवाराम शिल्पी सचिव, उपसरपंच मानसिंह धाकड़, हाकम सिंह ठाकुर आदि ने भी माता रानी के चरणों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । इस कार्यक्रम में नचनारी ( लोक नृत्यांगनाओ) ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष की चैत्र मास की चौथ को होता है। कार्यक्रम बम्होरी के पुलिसकर्मी की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।



