थाने में पत्रकारो के कपड़े उतारने टीआई, एसआई लाइन अटैच

सीधी। मध्य प्रदेश के जिला सीधी में पत्रकारों के साथ मारपीट को लेकर बड़ा बवाल मचा जिसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल संज्ञान लिया और टीआई समेत 11 पुलिस कर्मियों को निलंबित किया । अब देखना यह है सीधी के विधायक केदार शुक्ला पर क्या कार्रवाई होती है ?
पत्रकारों को अर्धनग्न कर थाने में परेड और पिटाई करने वाले थानाध्यक्ष और सब इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है आपको बता दें कि सीधी जिले में भाजपा विधायक केदार शुक्ला के खिलाफ खबर चलाने वाले पत्रकारों को स्थानीय पुलिस द्वारा अर्धनग्न कर थाने में परेड कराते हुए निर्मम पिटाई की गई जिससे पत्रकारों में काफी आक्रोश छा गया और तमाम अखबारों चैनलों में खबर चलने के बाद मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही कर थानाध्यक्ष सहित सब इंस्पेक्टर और जिम्मेदार पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया।
आपको बता दें कि सीधी जिले में बघेली के वरिष्ठ पत्रकार कनिष्क तिवारी सहित कई पत्रकारों को स्थानीय विधायक केदार शुक्ला के खिलाफ खबरें छापना महंगा पड़ गया और उन माननीय विधायक के इशारे पर स्थानीय पुलिस ने पत्रकारों का भरपूर उत्पीड़न किया किंतु प्रदेश के मुख्यमंत्री के संज्ञान में आते ही उन्होंने जिम्मेदार पुलिस वालों को तुरंत ही थानाध्यक्षको सस्पेंड तथा सब इंस्पेक्टर सहित अन्य को लाइन हाजिर कर दिया।



