मध्य प्रदेश

सांसद प्रतिनिधि ने रखी मुख्यमंत्री के समक्ष वड़वारा विधानसभा के विकास की मांगें

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्लीमनाबाद आगमन पर शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह के प्रतिनिधि पद्मेश गौतम ने बड़वारा विधानसभा के विकास से संबंधित एक दर्जन मांगें रखी हैं जिसमें उमरियापान को नगर पंचायत बनाने, नर्मदा दायीं तट नहर माइक्रो उद्वहन योजना में ढीमरखेडा के छूटे हुए ग्रामों को जोड़ने, बड़वारा तहसील के सांधी-गणेशपुर के बीच महानदी में ब्रिज निर्माण, बड़वारा तहसील मुख्यालय में आईटीआई की स्थापना, पान बरेजा में कार्यरत लोगों की पंचायत बुलाने, ढीमरखेड़ा तहसील की बेलकुंड एवं मौरी नदी का संरक्षण कराने, तहसील मुख्यालय ढीमरखेड़ा एवं खमतरा में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोलने, ढीमरखेड़ा तहसील के बिछिया में बेलकुंड नदी में पुल निर्माण, भौगोलिक केन्द्र विन्दु करौंदी को विकसित करने, सिलौंडी के नेगई पंचायत के किसगी जलाशय एवं कचनारी के गजनंदा जलाशय की मरम्मत की मांग की है।

Related Articles

Back to top button