मध्य प्रदेश

अध्य्यापकों ने एक विधान एक संविधान मनाने का लिया निर्णय

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई रायसेन द्वारा एक विधान एक संविधान दिवस मनाया जाएगा। संघ के जिला संयोजक राजेश जोशी ने बताया कि प्रांतीय अध्यक्ष भरत पटेल के दिशा निर्देश अनुसार गुरुवार 14 अप्रैल को ब्राइट कैरियर स्कूल मुखर्जी नगर रायसेन में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जाएगी । वहीं एक विधान एक संविधान दिवस मनाया जाएगा ।साथ ही एक दिवसीय धरना दिया जाएगा । पुरानी पेंशन बहाली क्रमोन्नत वेतनमान आदि समस्याओं का ज्ञापन गुरुवार 15 अप्रैल को संकल्प रैली निकालकर । कलेक्टर अरविंद दुबे को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के नाम सौंपा जाएगा । साथ ही 25 अप्रैल से संपूर्ण जिले मैं ब्लॉक बार 1 मई 2022 को भोपाल चलने के लिए शिक्षकों से संकल्प पत्र भरवाए जाएंगे। 14 अप्रैल एवं 15 अप्रैल को अधिक से अधिक शिक्षकों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपील की गई है।
अपील करने वालों में प्रमुख रूप से अध्यापक संघ भोपाल के संभागीय उपाध्यक्ष सीताराम रैकवार, राजकुमार खत्री, दर्शन सिंह ओढ़, तेग बहादुर सिंह राजपूत, प्रेमनारायण लोधी, रन्धाता सिंह, पिंकू भैया, सिंह मौर्य, मनोज शाक्या, विनोद कुमार खत्री, राकेश साहू, राजेंद्र बघेल, मोहन राजपूत, हरगोविंद धाकड़, बबलू चढ़ार सहित अनेक शिक्षक साथी शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button