आखिरी दिन खूब चला मन मुन्नावल का दौर, अब स्थिति स्पष्ट उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित, आज से होगा प्रचार-प्रसार

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पंचायत निर्वाचन में उम्मीदवारों द्वारा नामांकन पत्र दाखिल किया गया था और नामांकन पत्र वापिस लेने की अंतिम तिथि 10 जून को 3 बजे तक की थी। इस दौरान कुछ उम्मीदवारों ने अपने नामांकन वापिस लिये तो कहीं पर खूब मन मुन्नावल का दौर चला। इस बीच कुछ के फार्म रिजेक्ट भी हुये। इन सब के बीच देर शाम बचे सभी प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर उन्हें चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। देर रात चुनाव चिन्ह के आवंटन के बाद स्थिति स्पष्ट हो गई है कि कौन-कौन प्रत्याशी मैदान है।
कई प्रत्याशियों के सपने रह गये अधूरे
प्रत्याशियों द्वारा जमा किये गये नामांकन पत्र में कई तरह की त्रुटि होने के कारण विभिन्न पदों के कई फार्म निरस्त कर दिये गये जिससे प्रत्याशियों के आरमानों पर पानी फिर गया और उनकी भविष्य की राजनीति गर्त में चली गई। जिन प्रत्याशियों के फार्म रिजेक्ट हुये है वे अपने आप को कोस रहे है। लिहाजा जो फार्म निरस्त हुये है अब उसमें कुछ भी होना संभव नहीं है।
बनने लगी रणनीति
आखिरी दिन जहां कुछ प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकन फार्म वापिस लिये गये तो कुछ नामांकन रद्द हुये। शाम तक उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो गई और उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित हो गये। देर रात जैसे ही उम्मीदवारों की लिस्ट फायनल हुई वैसे ही उम्मीदवारों अपनी रणनीति बनाने में लग गये है और गांव में देर रात तक चुनावी सरगर्मी देखने को मिल रही है। वहीं सूत्रों से यह भी जानकारी मिली की गई उम्मीदवारों ऐसे है जो मात्र दिखावे के लिये चुनाव लड़ रहे है।
मतदाताओं की खमोशी, उम्मीदवार की बढ़ रही धड़कन
इस बार के पंचायत चुनाव में मतदाताओं की जो खमोशी बनीं हुई है उससे उम्मीदवारों की धड़कन बढ़ रही है इस बार के चुनाव में मतदाता के रुझान कुछ और ही स्पष्ट कर रहे और यह बात भी सामने आ रही है कि इस बार के चुनाव परिणाम सभी को चाैंका सकते है।



