मध्य प्रदेश
उमरियापान महाविद्यालय में इंडक्शन प्रोग्राम की हुई शुरूआत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय महाविद्यालय उमरियापान में उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार नवीन सत्र 2022-23 में नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 1 जुलाई से 9 जुलाई तक चलाने वाले इंडक्शन प्रोग्राम में नाडेला अधिकारी श्रीमती दीपिका जैन एवं सहायक नाडेला अधिकारी ईश्वरदीन चौधरी द्वारा महाविद्यालय में संचालित योजनाओं एवं नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं विषय से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई l
शासकीय महाविद्यालय उमरियापान की प्रभारी प्राचार्य डॉक्टर आरती दुर्वे द्वारा नये प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया गया एवं नई शिक्षा नीति की बारीकियों से समझाया गया!
कार्यक्रम में श्रीमती अभिलाषा चौरसिया, डॉ आशीष पांडे, डॉ.नीमा सिंह, राजाराम सूर्यवंशी, डॉ.जय श्री शुक्ला, सोनम साहू, डॉ. दिव्या शुक्ला रहवर रजा मंसूरी आदि की उपस्थिति रही l



