रायसेन नपाध्यक्ष परिषद की कुर्सी हथियाने के लिए भाजपा मप्र में सत्ता संगठन के दम पर मास्टर स्ट्रोक लगाएगी या फिर से कांग्रेस के हाथों परास्त होगी

निर्दलीय प्रत्याशी रहेंगे निर्णायक की भूमिका में, बीजेपी की मास्टर स्ट्रोक की गेंद श्रीराम परिसर से निकलकर जा पहुंची बारला हाऊस
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। नपाध्यक्ष की कुर्सी पर इस बार पिछड़ा वर्ग की महिला के लिए आरक्षित की गई है । इस नाते निकाय चुनाव में ओबीसी महिला भाजपा कांग्रेस से जीतकर पहुंचीं पार्षदों और बीजेपी कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के पार्षद पतिदेव नपाध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा करने की कवायद तेज कर दी है। सत्ताधारी दल के कुछ नेता बीजेपी चुनाव में विजयी हुए निर्दलीय पार्षदों को लेकर तीर्थ स्थल पीतांबरा शक्तिपीठ दतिया अन्य जगहों पर घुमाकर वापस रायसेन शहर लौट आए हैं। कांग्रेस जहां उधेड़बुन कर नपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होना चाहती है।वह इस फिराक में है कि दो निर्दलीय पार्षदों की मदद लेने की कवायद कर रही है। आखिर बीजेपी पार्षद पदों के चुनाव की तरह परास्त होगी।या फिर सत्ता संगठन की सहायता लेकर मोटे स्तर पर निर्दलीय पार्षदों से सौदेबाजी कर नपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होने के मास्टर स्ट्रोक लगाएगी। मालूम हो कि भाजपा के वरिष्ठ व कद्दावर नेता व पूर्व वनमंत्री डॉ गौरी शंकर शेजवार को नपा चुनाव में दूर रखा था। फिर भी पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ शेजवार युवा नेता मुदित शेजवार के दो निर्दलीय उम्मीदवारों सहित दो भाजपा के समर्थक पार्षद पद का चुनाव में सफल हुए हैं।
ये हैं नपाध्यक्ष की कुर्सी की महिला पार्षद हकदार
कांग्रेस की तरफ से जहां वार्ड 5 से रिकार्ड मतों से चुनाव जीतकर पार्षद बनीं किरण राजकिशोर सोनी ओबीसी महिला होने के नाते नपाध्यक्ष पद की प्रबल दावेदार बतायी जा रही हैं। चौथी बार कांग्रेस की पार्षद पद पर चुनकर चुनकर नपा परिषद में पहुंची वार्ड 17 की अजीजा बी को भी परिषद में कोई बड़ा पद मिलने की पूरी संभावना है ।कांग्रेस पार्षद एकजुट हैं। इसीलिए बरेली के कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल गडरवास, पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मुमताज खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कांग्रेस पार्षदों के प्रतिनिधि मंडल के साथ नपाध्यक्ष की प्रबल दावेदार किरण राजकिशोर सोनी ने भोपाल पहुंचकर कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ, राजेन्द्र कुमार मिगलानी, प्रवक्ता केके मिश्रा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के बंगले पर पहुंचकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी की सहमति से पूर्व नपाध्यक्ष व बीजेपी नेता जमना सेन उनकी धर्मपत्नी नवनिर्वाचित वार्ड 13 से पार्षद सविता सेन और अशोक सोनी ने भी सीएम हाउस भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष खजुराहो सांसद बीडी शर्मा पूर्व विधायक धुर्व नारायण सिंह से मुलाकात कर नपाध्यक्ष पद के लिए सविता सेन ने प्रबल दावेदारी पेश की है। इसके अलावा नपाध्यक्ष के लिए भाजपा की प्रियंका अखलेश सोनी जिझौतिया, निर्दलीय पार्षद योगिता राहुल परमार ने भी नपाध्यक्ष के लिए दावेदारी में नाम चल रहा है। नगर पालिका परिषद रायसेन में इस बार 18 वार्डों में वार्ड 1 नरापुरा से अजा सीट से पार्षद पद बीजेपी प्रत्याशी राजकुमारी मनोज शाक्या पहले ही निर्विरोध चुन ली गई थी। बाद में 17 वार्डों में पार्षद पदों के लिए हुए रायसेन निकाय चुनाव में कांग्रेस ने जहां 8 पार्षद चुनाव जीतने में सफल होकर 18 सालों के बाद नपा परिषद की सत्ता लौटने का आगाज दिया। वहीं भाजपा का विजयी रथ 7 पार्षदों तक ही आकर थम गया। इसके अलावा दो निर्दलीय पार्षद बीजेपी समर्थक वार्ड 9 से योगिता राहुल परमार, वार्ड 15 से यशवंती भीम बघेल चुनाव जीते हैं तो एक निर्दलीय पार्षद वार्ड 16 से आरिफ हुसैन कांग्रेस समर्थित चुनाव जीते हैं। राजनीति के पर्दे के पीछे से कुछ बड़े नेता नपा परिषद रायसेन में कांग्रेस का नपाध्यक्ष कुर्सी पर बिठाने के फिराक में लगे हुए हैं। भाजपा दूध का जला छाछ फूंक …कर रखते हुए कांग्रेस से दो कदम आगे मास्टर स्ट्रोक मारकर हिसाब चुकता करने की रणनीति तैयार कर इसी काम में जुटी हुई है।
नपाध्यक्ष की कुर्सी को लेकर दौड़ भाग जारी:तेज सियासत, अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए दावेदार हुए सक्रिय, संगठन में शुरू हुआ मंथन का दौर….
रायसेन नगर पालिका परिषद के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद पूर्ण बहुमत प्राप्त करने वाली कांग्रेस पार्टी का 18 साल बाद अगली ओबीसी पार्षद पद की महिला नगर पालिका का अध्यक्ष कौन होगा ।इसे लेकर सियासी पारा तेजी से बढ़ रहा है। अब नगर सरकार कौन बनाएगा इसको लेकर दोनों ही पार्टी के पदाधिकारियों में मंथन चल रहा है। नगर पालिका परिषद के चुनाव शान्ति पूर्ण निपटने के बाद अब नपा अध्यक्ष के पद को लेकर बारिश के मौसम में सियासी पारा तेजी से चढ़ रहा है। पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली कांग्रेस से अगला नगर पालिका अध्यक्ष कौन होगा? इसको लेकर जहां संगठन में मंथन शुरू हो गया है, वहीं नपा अध्यक्ष की कुर्सी हथियाने की दौड़ में शामिल दावेदार अपने-अपने नेताओं से लगातार संपर्क कर प्रयास में जुट गए है। हालांकि, अभी तक नपा अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी में आमसहमति से इकलौता नाम नाम सामने किरण राजकिशोर सोनी का आया है।
वहीं भाजपा में जारी अंदरूनी कलह गुटबाजी के कारण किसी भी एक नाम पर सहमति बनती नजर नहीं आ रही है।नपाध्यक्ष के लिए 10 पार्षदों के समर्थन की जरूरत है।
भाजपा के पास सिर्फ 7 पार्षद हैं और कांग्रेस के पास सिर्फ 8 पार्षदों सहित निर्दलीय पार्षद आरिफ हुसैन के अलावा एक और निर्दलीय पार्षद के समर्थन की जरूरत पड़ेगी।जबकि बहुमत के लिए बीजेपी कांग्रेस के लिए 10 होना चाहिए। तो क्या क्रास वोटिंग भी हो सकती है यह चर्चा जोरों पर है। अभी चर्चा में जो नाम सामने आ रहे हैं। उसके अनुसार अध्यक्ष पद के लिए भाजपा की और से रीतेश जैन (रिंकू), प्रीति पवन शुक्ला और कांग्रेस पार्टी से अजय पटेल का नाम आ रहा है। अभी चर्चा में जो नाम सामने आ रहे है। बाद में कट भी सकते हैं।
भाजपा में तीन धड़े बने….
नपाध्यक्ष की कुर्सी को।लेकर भारतीय जनता पार्टी में चल रही गुटबाजी के कारण इन नामों को लेकर भाजपा में मंथन शुरू हो गया है। इन नामों पर मंथन को लेकर संगठन खासे असमंजस की स्थिति में है। ऐसी स्थिति में संगठन से जुड़े लोगों के लिए एक नाम का चयन करना मुश्किल हो रहा है। चर्चा में सामने आ रहा रहा है कि अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला पार्षदों के नामों पर भाजपा विचार कर सकती है।



