क्राइममध्य प्रदेश
युवक की संदिग्ध मौत के चलते परिजनों ने मुख्य सड़क पर लगाया चक्काजाम
गैरतगंज। मुख्यालय के ग़ैरतपुर क्षेत्र में बुधवार को नगर के वार्ड 10 नई कालोनी निवासी नीलेश अहिरवार के संदिग्ध हालात में शव मिलने के बाद परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाते हुए भोपाल सागर मुख्य सड़क मार्ग पर चक्काजाम लगा दिया है। वही शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। परिजनों की मांग है कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी मौके पर आकर उनसे मिले। चक्काजाम स्थल पर एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, एसडीओपी सुनील बरकड़े, तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार, थाना प्रभारी इन्द्रराज सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस दल मौके पर है। अधिकारियों की समझाइश के बाद भी परिजन चक्काजाम खत्म करने को तैयार नही है। खबर लिखे जाने तक लगभग आधा घंटे से अधिक समय से सड़क का आवागमन बाधित है। तथा दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारें लग गई है।






One Comment