हत्या के दोनों आरोपियों को पुलिस ने 24 घण्टे में किया गिरफ्तार
रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
रायसेन । गैरतगंज नगर के बूढागंज के पास कल बुधवार की सुबह पत्थरों से दबी हुई लाश मिली जिसकी पहचान गैरतगंज निवासी वार्ड क्रमांक 10 नीलेश अहिरवार पिता सुम्मीलाल अहिरवार के रूप में हुई।
इस अंधे कत्ल की सूचना नगर में आग की तरह फैल गई जिस पर तरह तरह की चर्चाएं नगर में चलने लगी।
मृतक नीलेश के परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शासकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपाल- सागर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया जिस से सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया परिजनों के साथ सैकड़ो की संख्या में लोग नीलेश के हत्यारों को पकड़े की मांग करने लगे जिस पर गैरतगंज एसडीएम रवीश श्रीवास्तव, तहसीलदार मोतीलाल अहिरवार सहित एसडीओपी सुनील बड़कडे ने मौके पर पहुंच कर 24 घण्टे में हत्या के आरोपियों को पकड़े की बात कही तव जा कर चक्काजाम खोले पर परिजन सहित आम लोग माने और चक्काजाम खोला गया।
रायसेन एसपी विकाश कुमार शाहबाल के निर्देशन पर एडिशनल एसपी अमृत लाल मीणा और एसडीओपी सुनील बड़कडे के मार्गदर्शन में टीम गठित की गयी।
टीम ने बड़ी मसक्कत के बाद हत्या के दोनों आरोपी रंजीत लोधी पिता मोतीलाल लोधी आयु 28;वर्ष निवासी रायसेन और अनिल लोधी पिता रामदास लोधी आयु 20 वर्ष निवासी गैरतगंज घाना दोनों ने मिलकर हत्या को अंजाम दिया।
पुलिस टीम में गैरतगंज थाना प्रभारी इंद्रराज सिंह, उनि-चंदशेखर मसकोले, सउनि वरुण सक्सेना, आर. शेलेन्द्र सिंह, सैनिक 151 रमेश गौर, सैनिक 81 शिवनारायण, सैनिक 168 सुरेश पटेल।

युवक की संदिग्ध मौत के चलते परिजनों ने मुख्य सड़क पर लगाया चक्काजाम




Salo ko sada do jail me