मध्य प्रदेशहेल्थ

पड़रियाखुर्द में आंत्रशोथ का प्रकोप, एक की मौत, एक दर्जन बीमार, तीन मरीज गंभीर

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान अंतर्गत ग्राम पड़रिया खुर्द के लोग आंत्रशोथ की चपेट में आ रहे हैं। गांव में एक दर्जन से अधिक लोग इसकी चपेट में है जबकि आधा दर्जन मरीज की हालत ज्यादा खराब बताई जा रही है। आंत्रशोथ की बीमारी से एक महिला की मौत हो गई है जबकि तीन गंभीर को उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र में तो शेष का गांव में ही उपचार चल रहा है। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंच कर मरीजों की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पड़रिया खुर्द में दो-तीन दिनों से आंत्रशोथ का प्रकोप बढ़ रहा है । मंगलवार की शाम से प्रकोप और बढ़ा मरीजों की हालत ज्यादा खराब होने लगी है । मंगलवार को शिव कुमारी पटेल पति राजेश पटेल 46 वर्ष की सिहोरा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। जबकि गोतीबाई पति जागेश्वर पटेल उम्र 63 वर्ष, जितेंद्र पिता झुर्री लाल पटेल 27 वर्ष दोनों निवासी ग्राम पड़रिया खुर्द, विनय पिता नेतराम पटेल 23 वर्ष निवासी पिपरिया शुक्ल निवासी पड़रिया खुर्द गंभीर पीड़ित हैं इनका इलाज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान में जारी है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई टीम। 2 मरीजों को मंगलवार की रात तो एक मरीज को बुधवार को अस्पताल पहुंचाया गया है। पड़रिया खुर्द मैं आंत्रशोथ की खबर लगते ही उमरियापान स्वास्थ्य केंद्र की टीम सक्रिय हुई l बीएमओ डॉ. बीके प्रसाद, बी आरके सिंह, सेक्टर सुपरवाइजर संजय द्विवेदी, आशा कार्यकर्ता की टीम पहुंच कर जांच की। बीएमओ ने ग्राम वासियों से सावधान रहने को कहा है पानी उबालकर पीने को कहा। गांव में आधा दर्जन से अधिक लोगों का उपचार चल रहा है बताया जा रहा है कि गांव में जगह जगह गंदगी फैली हुई है नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं संभवत खराब पानी के कारण आंत्रशोथ फैला है। बीएमओ बीके प्रसाद ने बुधवार को ढीमरखेड़ा एसडीएम नदीमा शीरी को भी समस्या से अवगत कराया गया। स्थिति गंभीर न हो, क्योंकि गांव में संक्रमण का खतरा अधिक है, सफाई करना बेहद जरूरी है, गांव में क्लोरीन की दवा का वितरण किया गया है ताकि लोग शुद्ध पानी पिए, ब्लीचिंग पाउडर का भी गांव में छिड़काव करवाया गया है। डॉ. बीके प्रसाद बीएमओ उमरियापान का कहना है कि पड़रिया खुर्द गांव में आंत्रशोथ की सूचना मिली थी 3 मरीजों का उमरियापान अस्पताल में इलाज जारी है टीम के साथ गांव पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया गया है गांव में आधा दर्जन से अधिक पीड़ित पाए गए, जिनका मौके पर ही उपचार किया गया ग्रामीणों को दवा का वितरण किया गया है व कीटनाशक का छिड़काव कराया गया है अब स्थिति काफी बेहतर है।

Related Articles

Back to top button