युवा मंडल द्वारा हर घर मे तिरंगा झंडा फहराने किया जा रहा जागरूक
रिपोर्टर : मदन वर्मा
बम्होरी । नेहरू युवा केंद्र रायसेन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार जिला युवा अधिकारी योगेश कुमार के निर्देशन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर हर घर तिरंगा पहल चलाई जा रही है एवं युवा मंडल का गठन किया जा रहा है। एवं अंकुर अभियान के तहत फलदार छायादार पौधों का रोपण किया गया । एवं हर घर तिरंगा को सफल बनाने के लिए जागरूक रैली का आयोजन कर नागरिको को अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया जिसमें स्वयंसेवक जितेंद्र कुमार लोधी, विपिन कुमार, हाकम लोधी, विनायक सिंह, मनीष लोधी के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के लिए जागरूक किया जा रहा है एवं नागरिको से आग्रह किया कि वह 13 से 15 अगस्त तक हर घर मे तिरंगा झंडा अवश्य रूप से फहराए तथा देश की आजादी में बलिदान देने वाले वीर सपूतों को स्मरण कर याद किया जाए । और देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव को सफल बनाने का आग्रह किया।



