100 फिट ऊंचाई से गिरता महादेव पानी झरना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। प्राकृतिक झरना महादेव पानी की खूबसूरती कल कल बहते झरने से बढ गई है। राजधानी भोपाल सहित रायसेन और विदिशा जिले के पर्यटक सैर सपाटे घूमने के लिए पिकनिक स्पॉट पर रोजाना परिवार सहित उमड़ने लगी है। भारी बारिश होने की वजह से भी महादेव पानी झरने की हरीभरी वादियों की चट्टानों के बीच से होकर पहाड़ों के रास्ते से बहकर झरने में मिलकर करीब 100 फीट ऊंचाई से एक कुंड में गिरता है। हवा में उड़ते झरने के बीच महादेव पानी कुंड में नहाने का आनंद उठाने युवाओं की भीड़ आने लगी है।
वाटरफॉल राहतगढ़ पर लगने लगी सैलानियों की भीड़
रायसेन जिले की तहसील बेगमगंज के समीप राहतगढ़ वाटरफॉल इन दोनों बीना नदी के पानी के कारण झरना दूधिया की तरह दिख रहा है इस ऐतिहासिक वाटरफॉल को देखने सागर बेगमगंज भोपाल रायसेन और विदिशा जिले के पर्यटक परिवार सहित देखने घूमने और पिकनिक मनाने रोजाना आ रहे हैं पिछले दिनों प्रदेश के परिवहन एवं राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मैं दौरा कर यहां पर्यटन के लिए सुविधाएं बढ़ाने के आदेश वन विभाग के अधिकारियों और मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम के अधिकारियों को दिए हैं यहां रोजाना जंगल की हरी-भरी वादियों के बीच कल – कल बहते दूधिया झरनावाटरफॉल पर्यटकों के मन को प्रफुल्लित करता है।



