रायसेन के मांगलिक भवन के लिए सिलवानी ने एक लाख एक हजार की राशि का चेक सौपा
सिलवानी । गुरुवार को सिलवानी नगर में आयोजित भगवान श्री लव-कुश जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कुशवाहा समाज संघ तहसील सिलवानी ने जिला मुख्यालय रायसेन के मांगलिक भवन के लिए ₹101000की राशि का चेक पूर्व कैविनेट मंत्री एवं विधायक रामपालसिंह राजपूत की उपस्थिति में जिला समिति को सौपा।
कार्यक्रम में जिला कुशवाहा महासभा रायसेन ने कुशवाहा समाज संघ सिलवानी के तहसील अध्यक्ष राजेश कुशवाहा, नर्मदा प्रसाद कुशवाहा पूर्व जिला अध्यक्ष कुशवाहा महासभा रायसेन एवं प्रदीप कुशवाहा उपाध्यक्ष जिला कुशवाहा महासभा रायसेन के साथ सभी तहसील सिलवानी के वरिष्ठ जनों, समाज सेवियों, युवाओं, महिला संघ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि रायसेन में निर्माणाधीन मांगलिक भवन के लिए मील का पत्थर साबित होती एवं ऐसे ही रायसेन जिले की अन्य तहसील इकाई अगर सहयोग की भावना बना ले और यह सुनिश्चित करें की हमें हर हाल में हमारे जिला मांगलिक भवन का निर्माण करना है तो कुछ भी असंभव नहीं है अभी तहसील सिलवानी ने पूर्ण मनोभाव से अपनी लगन, सामाजिक विचारधारा एवं सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने की जो भावना प्रकट की है उसके लिए पुनः एक बार फिर जिला कुशवाहा महासभा रायसेन सभी का ह्रदय से आभार व्यक्त करती है और तहसील देवरी एवं सिलवानी की समिति का स्वागत वंदन अभिनंदन करती है ।



